नशा तस्करों के खिलाफ कैथल पुलिस का लगातार शिकंजा

सीआईए-1 पुलिस द्वारा आई-20 गाड़ी में डोडा पोस्त तस्करी कर रहे 2 आरोपी काबू, 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, गाड़ी जब्त

Desh Rojana
On

जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा आई20 गाड़ी में डोडा पोस्त तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया है।

कैथल। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा आई20 गाड़ी में डोडा पोस्त तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया है।

kaithal news
सीआईए पुलिस गिरफ्त में सभी नशा तस्कर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम को गश्त दौरान गांव प्यौदा के पास प्यौदा- हरसौला चौंक नेशनल हाईवे 152 पर मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गांव चिंदर जिला फतेहबाद निवासी चंद्रपाल व गांव भोडिया जिला हिसार निवासी कपिल देव आई-20 गाड़ी में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त लेकर नेशनल हाईवे 152 कलायत की तरफ से अम्बाला की तरफ जाएगे। जिन्हे उक्त स्थान पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तुरंत प्यौदा- हरसौला चौंक नेशनल हाईवे 152 के पास नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ देर बाद बाद सूचना अनुसार नंबर की आई20 गाड़ी मौके पर पहुंचीजिसे पुलिस टीम ने रुकने का ईशारा किया तो संदिग्ध गाड़ी को मोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही काबु कर लिया गया। कार में सवार व्यक्तियों की पहचान जिला फतेहबाद निवासी चंद्रपाल व भोडिया जिला हिसार निवासी कपिल देव के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कलायत महेश कुमार के समक्ष की गई जांच व तलाशी दौरान कार की डिग्गी में रखे दो काले रंग के प्लास्टिक कट्टो से 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई कमलजीत सिंह द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएगेजिनसे पूछताछ की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad