Karnal News: नगर निकायों के विकास को नई गति देने पर मंथन, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने रखे विकास से जुड़े सुझाव
संगठनात्मक बैठक में महापौर ने की सक्रिय सहभागिता, जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में नगर निकायों एवं स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सक्रिय सहभागिता की। बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा विकास एवं पंचायत एवं खान एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं चेयरमैन मौजूद रहे।
करनाल: महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में नगर निकायों एवं स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सक्रिय सहभागिता की। बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा विकास एवं पंचायत एवं खान एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं चेयरमैन मौजूद रहे।
.jpeg)
बैठक के दौरान नगर निकायों के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों, जनसुविधाओं को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठनात्मक नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों एवं अनुभवों को साझा किया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निकाय सीधे तौर पर आमजन से जुड़े होते हैं और शहरों के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करते समय नागरिकों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को केंद्र में रखा जाना चाहिए। सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, जनसुविधाओं, पार्कों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक नेतृत्व का मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। प्रदेशभर के महापौरों, जिला परिषद अध्यक्षों और चेयरमैनों के साथ एक मंच पर संवाद से विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है। इससे एक-दूसरे के अच्छे कार्यों से सीख लेकर उन्हें स्थानीय जरूरतों के अनुरूप लागू करने में भी मदद मिलती है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल में भी नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं और शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचे और शहर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जाए।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय निकायों के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने तथा संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक को प्रदेशभर के स्थानीय निकायों के लिए अनुभव साझा करने और विकास कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया।
जारी रहेंगे विकास के प्रयास
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के साथ करनाल के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



