Kurukshetra News: जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का कांग्रेसी नेता लक्ष्मीकांत शर्मा के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

अच्छे संस्कारों से ही होता है सभ्य समाज का निर्माण, ब्रह्मस्वरूप

Desh Rojana
On

बच्चों को अच्छे संस्कार देने से ही एक सभ्य और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। यह शब्द देश विदेश मे फैली समस्त जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा के आवास पर उपस्थित भद्रजनो से कहे। 

कुरुक्षेत्र: बच्चों को अच्छे संस्कार देने से ही एक सभ्य और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। यह शब्द देश विदेश मे फैली समस्त जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा के आवास पर उपस्थित भद्रजनो से कहे। पूज्य महाराज जी नव विवाहित दम्पति विशाल व काजल तथा परिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 1.40.30 AM (2)

उन्होंने कहा कि आज के दौर मे जहां इंसान ने बहुत ज्यादा तरक्की की है वहीं पर आज मानसिक अशांति भी लोगों मे देखी जाती है जिस कारण आमजन परेशानी मे भी नजर आता है इसलिए आज तरक्की के साथ अध्यात्म और अच्छे संस्कारो की भी बेहद जरूरत हैं। इसलिए अगर बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वो भविष्य मे बढ़िया डॉक्टर, इंजिनयर, उद्योगपती, राजनीतिज्ञ के साथ मानसिक रूप से मजबूत इंसान भी बनेंगे। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व मे श्री जयराम संस्थाओं ने कुरुक्षेत्र, ऋषिकेश, दिल्ली हरिद्वार सहित अनेक धार्मिक आश्रमों के साथ ही लड़कियों की शिक्षा के लिए अनेक विद्यालय, महाविद्यालय, सैनिक स्कूल बनवाए हैँ। गौवंश को बचाने के लिए गौशालाओं का निर्माण करवाया है।

उनके नेतृत्व मे ही हर वर्ष गीता जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या मे गरीब कन्याओँ की शादी श्री जयराम आश्रम द्वारा करवाई जाती हैँ। उन्होंने आगे कहा कि वे सदैव स्वस्थ और शिक्षित समाज बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे तथा साथ बेटियों की शिक्षा और गौमाता की सेवा उनका परमधर्म है। कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा ने ब्रह्मचारी जी को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व मे जयराम संस्थाओं ने देश भर मे धार्मिक कार्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों मे भी नए आयाम स्थापित किए हैँ।महाराज जी सदैव समाज मे व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करते रहे हैँ। धार्मिक कार्यों के इलावा जिस तरह से उन्होंने स्कूल कालेजो का निर्माण करवा रहे हैँ उसका कोई दूसरा उदाहरण नही हो सकता। एक धार्मिक संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों की इससे बड़ी मिसाल नही हो सकती।

इस अवसर पर डॉ गिरधारी लाल शर्मा प्रिंसिपल, कांग्रेस नेता सुरेंदर फौजी,  योगराज शास्त्री, शिवकुमार पराशर, मदन लाल सारसा, नगर पार्षद व आर्केटेक्ट के सी रंगा, रूपचंद पूर्व प्रिंसिपल, करण सिंह राणा, विशाल शर्मा, अरविन्द शर्मा, सतपाल शर्मा, यशपाल राणा, चंद्रमणि सांवत, लाल मणि जोशी, यशपाल गौतम, एडवोकेट विश्वनाथ शर्मा, सुनील गौरी, डॉ ओमप्रकाश, एडवोकेट शिवकुमार, संजीव सांवत, प्रदीप कुमार, हरिसिंह, सेवा सिंह तथा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad