राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें 10 से 30 नवंबर तक करेंगी मकानों की गणना - डीसी अभिषेक
एक से सात नवंबर तक लोग ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की स्वयं दे सकते हैं जानकारी I धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी।
हरियाणा में जनगणना का कार्य एक मार्च 2027 से शुरू होना है लेकिन घरों की गिनती का काम हरियाणा दिवस यानी एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। एक से 7 नवंबर तक लोग स्व-गणना के तहत ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें 10 से 30 नवंबर तक फील्ड में जाकर घरों की गिनती करेंगी।
हरियाणा में जनगणना का कार्य एक मार्च 2027 से शुरू होना है लेकिन घरों की गिनती का काम हरियाणा दिवस यानी एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। एक से 7 नवंबर तक लोग स्व-गणना के तहत ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें 10 से 30 नवंबर तक फील्ड में जाकर घरों की गिनती करेंगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने जारी आदेश को लेकर बताया कि घरों के सूचीकरण और आवास की गणना के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से निरीक्षकों एवं गणकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, इनके बीच कामों का विभाजन किया जाएगा। सटीक जनगणना के लिए प्रदेश सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है कि 31 दिसंबर के बाद जिला, उपमंडल, तहसील और ब्लाक सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

दो चरणों में होगी जनगणना
पहले चरण में प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। दूसरे चरण में हर घर में प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न घरों में फोन, इंटरनेट, वाहन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन) और उपकरणों (रेडियो, टीवी, ट्रांजिस्टर) आदि के स्वामित्व के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही अनाज उपभोग, पेयजल और बिजली, शौचालय, अपशिष्ट जल निपटान, स्नान और रसोई की सुविधाओं, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन और एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा घर के फर्श, दीवारों और छत के लिए प्रयुक्त सामग्री, इसकी स्थिति, घर में रहने वालों की संख्या, कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की उपस्थिति और क्या घर की मुखिया महिला है या अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित है, जैसी जानकारी ली जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



