नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गो-तस्कर गिरफ्तार, 17 गोवंश मुक्त, दो वाहन बरामद

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर गोकशी एवं गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रोजका मेव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

नूंह। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर गोकशी एवं गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रोजका मेव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 गोवंशों को मुक्त कराया है तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहनों को बरामद किया है। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।IMG-20260511-WA0037
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को रात को नाका रेवासन पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गायों को भरकर गोकशी की नियत से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान गाड़ी की बंद बॉडी में दो गाय बंधी हुई मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विकास सिंह पुत्र अजय सिंह तथा आजाद सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पूरे पाण्डेय का पूरवा, पतलुकी थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।गायों से संबंधित कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन सहित गायों को कब्जे में ले लिया। 
इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में 11 मई को रात को ही नाका रेवासन पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर गाड़ी में बड़ी संख्या में गायों को भरकर राजस्थान ले जाया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान त्रिपाल हटाकर देखने पर गाड़ी में कुल 15 गाय बरामद हुईं। सभी गायों को बेरहमी से बांधा गया था। वाहन में सवार आरोपियों ने अपनी पहचान सलीम खान पुत्र साई मोहम्मद तथा साहिद पुत्र एजाज हुसैन निवासी खीरी दिहा थाना लोटन जिला सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 गायों को मुक्त कराया तथा वाहन को कब्जे में ले लिया। दोनों ही मामले में थाना रोजका मेव पुलिस ने केस दर्ज कर लिए है। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में गोकशी और गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad