Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत

प्रशासन के नोटिस से भड़के कर्मचारी, 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने का दिया गया अल्टीमेटम।

Desh Rojana
On

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में अब वाल्मीकि समाज भी खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को नगर पालिका परिसर के बाहर वाल्मीकि समाज की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के दर्जनों गांवों से समाज के लोग पहुंचे। पंचायत में हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेकर नाराजगी जताई गई।

फिरोजपुर झिरका:  नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में अब वाल्मीकि समाज भी खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को नगर पालिका परिसर के बाहर वाल्मीकि समाज की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के दर्जनों गांवों से समाज के लोग पहुंचे। पंचायत में हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेकर नाराजगी जताई गई।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 12.21.06 PM (1)

पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सतपाल, प्रधान रोशन लाल, प्रधान मुकेश चावरिया सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस भेजकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को एस्मा लगाने तथा 5 सितंबर तक काम पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद हड़ताली कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया है।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सरकार को बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों की अनदेखी करना उचित नहीं है।

पंचायत में आंदोलन को आगे भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया। समाज के लोगों ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा। पंचायत में पहुंचे ग्रामीणों ने भी हड़ताली कर्मचारियों के साथ खड़े रहने की बात कही।
वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन के नोटिस से वे डरने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बताया गया कि शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी हड़ताली नगर पालिका कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचेंगे। इससे आंदोलन को और व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है। शुक्रवार को हुई पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कर्मचारियों का उत्साह भी बढ़ा।
फिलहाल नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों की मांगों और प्रशासन के रुख को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के आसार हैं। वहीं देर रात नपा के चेयरमैन मनीष जैन ने हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौटने की अपील की गई परन्तु कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh/Mewat News: क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना और मुस्लिम पत्रकार होना गुनाह है? आफताब अहमद
Nuh/Mewat News: मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की जरूरत, 544 JBT पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई मांग
Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत
Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?