Nuh Mewat News:मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था करने के निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में वीरवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 29 अगस्त को जिला नूंह में आयोजित होने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं उचित ढंग से एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में वीरवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 29 अगस्त को जिला नूंह में आयोजित होने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं उचित ढंग से एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
WhatsApp Image 2026-08-28 at 12.35.18 PM
उपायुक्त अखिल पिलानी मुख्यमंत्री दौरा कार्यक्रम को लेकर बैठक में अधिकारियों जरूरी दिशा निर्देश देते हुए।
 
उपायुक्त ने बताया कि नवनियुक्त पीआरटी (मेवात कैडर) के लिए राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम अनाज मंडी, नूंह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सभी नवनियुक्त पीआरटी का पंजीकरण किया जाएगा, जिसके लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पीआरटी का पंजीकरण एवं उनके बैठने की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला नूंह में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदर्शनी की साज-सज्जा एवं प्रचार सामग्री को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया जाए, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में जिले की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की प्रभावी प्रस्तुति हो सके। सभी अधिकारियों को उनकी ड्ïयूटियां सौंप दी गई हैं, इसलिए सभी अधिकारी कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 
 
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लघु सचिवालय में मेवात विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों के मंत्रीगण एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं। इससे पहले उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अनाज मंडी, पुलिस लाइन तथा लघु सचिवालय  स्थित सभागार में सभी कार्यक्रमों की रिहर्सल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, सहायक पुलिस अधीक्षक वाई वी आर सी शशि शेखर,डीएमसी शशि वसुंधरा, नगराधीश अप्रितम सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad