Nuh Mewat News: हैंडब्रेक के नीचे छिपाकर रखी थी हेरोइन की 30 पुड़िया, 3.15 करोड़ की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

नूंह पुलिस कप्तान डॉक्टर अर्पित जैन ने प्रेस वार्ता में की जानकारी

Desh Rojana
On

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईए) तावडू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

नूंह:  नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईए) तावडू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए हेरोइन के 30 पैकेट स्विफ्ट कार के हैंडब्रेक के नीचे छिपा रखे थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाजिद उर्फ काला पुत्र इस्लाम निवासी कोटला, थाना आकेड़ा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से हेरोइन के अलावा स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 10.42.10 AM

 

नल्हड़ रोड पर नाकाबंदी कर दबोचा:

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए तावडू प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि वाजिद हेरोइन बेचने का काम करता है और वह हेरोइन लेकर पल्ला गांव होते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रोड से कोटला की ओर जाएगा।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नल्हड़ रोड पर लाला अमरनाथ कॉलोनी के पास नाकाबंदी की। सुबह करीब 7:20 बजे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की तरफ से एक सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को लाला अमरनाथ कॉलोनी की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

हैंडब्रेक के नीचे मिली 30 पुड़िया:

नियमों के अनुसार कार की तलाशी लेने पर पुलिस को हैंडब्रेक के पास एक काली पॉलीथिन मिली। उसके अंदर 30 सफेद पॉलीथिन में लिपटी पुड़िया बरामद हुईं। जांच में इन पुड़ियों में हेरोइन होने की पुष्टि हुई और कुल वजन 1.597 किलोग्राम पाया गया। पुलिस के अनुसार बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये है। मामले में नूंह शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार वाहन चोरी की वारदातें भी कबूलीं:

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी वाजिद ने नशा तस्करी की वारदात के अलावा चार वाहन चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देना कबूल किया है। इनमें थाना साल्हावास फरुखनगर, थाना शहर रोहतक और थाना सदर नूंह क्षेत्र में डंपर हाईवा और ट्रक चोरी की वारदातें शामिल हैं।
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई के नेटवर्क और अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।

छह दिन में 23 आरोपी गिरफ्तार:

एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नूंह पुलिस का नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी है। 17 से 23 अगस्त तक चले छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जिले की अलग-अलग पुलिस टीमों ने नशे से जुड़े 14 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए सीआईए तावडू की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad