Nuh Mewat News: राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर को: डीपीआरओ

प्रथम पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये तथा पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी : जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़

Desh Rojana
On

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (हरियाणा कला परिषद), कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है।

नूंह: जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (हरियाणा कला परिषद), कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न दलों द्वारा भाग लिया जाएगा तथा विजेता दलों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ पांच सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
 
been 2
 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये तथा पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
 
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हरियाणा का मूल निवासी होना अथवा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। प्रत्येक दल में 8 से 10 कलाकार होना आवश्यक है। इसके साथ ही दल में कम से कम 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य है। प्रतिभागी दलों को अपनी प्रस्तुति हरियाणवी लोक परिधान में देना भी आवश्यक होगा।
 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad