Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन

Desh Rojana
On

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

मेवात/नूंह : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। यही सामूहिक प्रयास हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
 
jahid
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने प्रदेश के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पारदर्शी प्रशासन, सुशासन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के हित में योजनाएं, महिलाओं के सशक्तीकरण तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ हरियाणा भी 'विकसित हरियाणा' की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहें और सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन
Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह
Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सराहनीय : कंवलजीत कौर