Nuh/Mewat News: रोजका मेव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 5664 बोतल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कार्टन के पीछे छुपा कर ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेप, पंजाब से बंगाल ले जाने की थी तैयारी

Desh Rojana
On

 जिला के रोजका मेव थाना क्षेत्र में फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना रोजका मेव के गांव खेड़ा खलीलपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। 

नूंह: जिला के रोजका मेव थाना क्षेत्र में फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना रोजका मेव के गांव खेड़ा खलीलपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। कैंटर से 472 पेटियों में भरी कुल 5664 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 10.37.14 AM (1)

पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम जिले में गश्त पर थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाना रोजका मेव क्षेत्र के खेड़ा खलीलपुर के पास से अवैध शराब से भरा एक कैंटर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से होकर निकलेगा। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद महिंद्रा कैंटर को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब भरी मिली।

कैंटर में सवार दो व्यक्तियों नवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी खरावड़ थाना सांपला जिला रोहतक, हाल निवासी अर्जुन नगर बिहारी चौक जिला पानीपत और राकेश राठौर पुत्र बिहारी निवासी ईदगाह कॉलोनी थाना मॉडल टाउन जिला पानीपत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कैंटर में कार्टून के कट्टों के पीछे छुपाकर रखी गई 472 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 5664 बोतलें थीं । तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह तरीका अपनाया था ताकि देखने पर लगे कि गाड़ी में कार्टन का सामान भरा है, लेकिन उसके पीछे शराब की पेटियां छुपाई गई थीं।

मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। पूछताछ में आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या बिल पेश नहीं कर सके। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह शराब पंजाब से लोड करके पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। इस संबंध में रोजका मेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad