रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Desh Rojana
On

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में सोमवार-मंगलवार की रात नूंह जिले में विशेष रात्रि निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और नाकों पर पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं, गश्त व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया।

नूंह। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में सोमवार-मंगलवार की रात नूंह जिले में विशेष रात्रि निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और नाकों पर पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं, गश्त व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। देर रात तक चले इस अभियान में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा पुलिस वाहनों, रिकॉर्ड रजिस्टरों और उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।IMG-20260512-WA0008
निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. अर्पित जैन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने संदेश दिया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अव्यवस्था या कानून उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। अभियान के दौरान विभिन्न नाकों पर वाहन चेकिंग, ओवरलोड वाहनों की जांच और सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण भी किया गया। इसी दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली इआरवी 485 टीम के कार्य की विशेष सराहना की गई। इआरवी टीम ने वाहन तलाशी अभियान के दौरान दो चोरी की मोटरसाइकिलों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। एसपी नूंह ने टीम की कार्यवाही और रिकॉर्ड की जांच कर संतोष व्यक्त किया । 
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बेहतर कार्य करने वाली इस इआरवी 485 टीम को विभागीय नियमों के तहत सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वाले जवानों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। रातभर चले इस विशेष निरीक्षण अभियान में पुलिस अधीक्षक ने जिले की कमान स्वयं संभालते हुए संबंधित थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और नाका ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad