केएमपी पर टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर,ट्रक ड्राइवर गंभीर रुप से घायल

Desh Rojana
On

उपमंडल से निकल रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे केमिकल से भरे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तावडू:  उपमंडल से निकल रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे केमिकल से भरे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही केएमपी धुलावट थाना प्रभारी श्री कृष्ण पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला और उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ भेज दिया। हादसे के बाद केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक और टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं ट्रक ड्राइवर रोहतक का रहने वाला बताया गया है।1002436992ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले भी केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में यूपी के चार पुलिस के जवानों सहित पांच लोगों की मौत की हुई थी। वो हादसा भी तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण हुआ था।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad