Palwal News: पलवल में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ फरार मुख्य सप्लायर डेविस उर्फ दुर्गेश गिरफ्तार

Desh Rojana
On

पलवल जिले में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य सप्लायर डेविस उर्फ दुर्गेश सीआईए होडल की गिरफ्त में आ गया। इस मामले में पहले ही 4 देसी कट्टे और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य आरोपी डेविस उर्फ दुर्गेश आखिरकार सीआईए होडल टीम के हत्थे चढ़ गया। 71bbbfb6-3526-4559-a86c-b722f73f72ef_1779516645447-(1)यह वही आरोपी है, जिस पर पिछले साल हथियार कानून  के तहत मामला दर्ज हुआ था और जो पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस पूरे मामले में अब तक 4 देसी कट्टे और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं,  सीआईए होडल प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार, यह मामला 23 सितंबर का है, जब हवलदार सलीम खान के नेतृत्व में सीआईए टीम ने नेशनल हाईवे-19 पर गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक काली रंग की बिना नंबर प्लेट स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर एक आरोपी को थैले समेत मौके पर ही दबोच लिया था । पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव सेवली निवासी गौरव के रूप में हुई। इसके बाद होडल थाना में उसके खिलाफ हथियार कानून  के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में गौरव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसने ये हथियार डेविस उर्फ दुर्गेश से खरीदे थे। इसी कड़ी में पुलिस ने गौरव की सूचना के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े कोसीकलां (उत्तर प्रदेश) निवासी अमित को भी शस्त्र अधिनियम की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया था। अब इस पूरे अपराधी गिरोह का मुख्य सप्लायर, गढ़ी पट्टी होडल निवासी डेविस उर्फ दुर्गेश भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, डेविस एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही गदपुरी थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। पलवल पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका लगा है, बल्कि इलाके में अपराध पर शिकंजा कसने की बड़ी कोशिश भी मानी जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad