मुख्यमंत्री बुधवार 19 नवंबर को पलवल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त करेेंगे जारी

Desh Rojana
On

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार, 19 नवंबर को पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार, 19 नवंबर को पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार विशिष्ट ने मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

01

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कार्यक्रम में जिला के अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु में आयोजित होने वाले दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। उन्होंने डीआईओ को निर्देश दिए कि वे लाइव कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से स्टेडियम क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, बिजली तथा जनरेटर की बैकअप सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक शौचालयों की समुचित व्यवस्था करने और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं को पूर्ण रूप से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने बैठक उपरांत नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम का दौरा करते हुए निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

04 (1)


मुख्यमंत्री खेल राज्य मंत्री के दादा की रस्म पगड़ी में करेंगे शिरकत :


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके उपरांत खेल राज्य मंत्री के पूज्यनीय दादा स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम के रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पलवल स्थित ब्रह्मण धर्मशाला में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एडीसी जयदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एडीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बेलीना, सीटीएम अप्रतिम सिंह, एमडी शुगर मिल द्विजा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad