हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव अहरवां निवासी एवं प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव बिजेंद्र आर्य ने संगठन के पद से त्यागपत्र दे दिया है।
हथीन। हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव अहरवां निवासी एवं प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव बिजेंद्र आर्य ने संगठन के पद से त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव बिजेंद्र आर्य उन्होंने पद से त्यागपत्र कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश चेयरमैन मनोज बागड़ी को भेजकर मंजूर करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। संगठन में उचित मान सम्मान नही दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि संगठन के एक पदाधिकारी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण वे संगठन की जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से निभा सकते। नैतिकता के नाते उन्होंने प्रदेश सचिव के पद से त्यागपत्र दिया है। त्यागपत्र की एक प्रति कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम को भी भेज दी गई है। बिजेंद्र आर्य लम्बे अरसे से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। वे कई पदों पर रह चुके हैं।