पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में 07 फरवरी को कक्षा 9वीं व 11वीं के रिक्त स्थानों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
कक्षा 9वीं के लिए 443 व कक्षा 11वीं के लिए 95 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, जिला में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र
उपायुक्त एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए 07 फरवरी 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पलवल: उपायुक्त एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए 07 फरवरी 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि कक्षा नौवीं के लिए कुल 443 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है, जबकि कक्षा ग्यारहवीं के लिए कुल 95 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम परीक्षा केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में तथा द्वितीय परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में स्थापित किया गया है।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रात: 10:30 बजे प्रारंभ होगी। सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय से पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



