लायंस क्लब व अलायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट ने कराई 13 बेटियों की शादी
देश रोजाना ब्यूरो, पलवल।
समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले लायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट एवं एलाइंस क्लब
समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले लायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट एवं एलाइंस क्लब पलवल सिटी हार्ट के संयुक्त तत्वावधान में ब्राह्मण सभा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में 13 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधीं।

मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के खेल मंत्री व स्थानीय विधायक गौरव गौतम ने शिरकत की। उन्होंने सभी नव-विवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नव-दंपतियों पर पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विवाह समारोह के साथ-साथ मानवता की सेवा हेतु रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 29 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मिसाल पेश की।समारोह का संचालन युवेन्द्र गर्ग और संयोजन मनीष जैन ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन ने बताया कि क्लब अभी तक 187 जोड़ों की शादियां करा चुका है।

ये जोड़े बंधे परिणय बंधन में : सामूहिक विवाह समारोह में राहुल-रेशमा, संदीप-काजल, रोहित-शीतल, आकाश कुमार-स्नेहा, अशोक-निर्जला, सतेंद्र सिंह-सोनवती, बॉबी-तनीषा, आकाश-किरण, हेमराज-सीमा, अजय-सपना, रोहित-कोयल, रोहिन-सोनीया एवं विशांत-काजल परिणय बंधन में बंधे।
गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति :
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। समारोह में मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, लायन नेता बंशीधर मखीजा, अजनीत कालरा (प्रधान लायंस क्लब पलवल), डॉ. मनोहर लाल मनचंदा, लोकनाथ कालड़ा, अनिल बाजपेई (एलाइंस मल्टीपल नेता), घनश्याम गोयल (हापुड़), मुकेश शर्मा (प्रधान लायंस क्लब मैत्री), केजी अग्रवाल (पूर्व प्रधान एलाइंस इंटरनेशनल), पंकज बंसल (एलाइंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), संजय जैन (पूर्व गवर्नर), नाजर सिंह, विजेंद्र सौरोत (सचिव रेड क्रॉस), राजू ठाकुर, चंदीराम गुप्ता, प्रेम कालरा, हिमांशु गर्ग, चौधरी धनसिंह, मास्टर हाकिम सिंह, राकेश जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
क्लब सदस्यों का रहा सहयोग :
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सदस्य बृज मोहन तायल, धनेश मंगला, सौरभ तायल, अंकुर जैन, अशोक बघेल, अंकित गर्ग, अंकित गोयल, एडवोकेट अतुल मंगला, अनिल बंसल, ब्रिजेश जैन, भूषण सिंगला, चिराग मंगला, धीरज सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र अधाना, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, हरेंद्र तेवतिया, कपिल गोयल, ललित जैन, महेश सिंह, मुकेश सिंगला, मनीष तायल, मनीष सिंगला, नितिन गोयल, प्रदीप मंगला, प्रफुल्ल सिंगला, राजेश मंगला, रजनीश शर्मा, राकेश गोयल, सचिन सिंगला, संदीप सिंगला, सुरेन्द्र मंगला, उमेश जैन, विशाल जैन, वरुण सिंगला, योगेश गोयल व योगेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



