Palwal News: धूमधाम से मनाई जाएगी चौधरी देवीलाल जयंती-डागर
जननायक जनता पार्टी के हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर ने प्रैस के माध्यम से बताया कि 25 सित्मबर को जेजेपी पार्टी जगत ताऊ देवीलाल की 113 वीं जयंती पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मनाएगी।
Chaudhary Devi Lal Jayanti : जननायक जनता पार्टी के हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर ने प्रैस के माध्यम से बताया कि 25 सित्मबर को जेजेपी पार्टी जगत ताऊ देवीलाल की 113 वीं जयंती पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मनाएगी।

इसी कड़ी में जेजेपी कार्यकर्ता पलवल मे भी गौसेवा व मरीजों को फल वितरित कर जगत ताऊ देवीलाल को उनकी जयन्ती पर याद करेंगे।
पलवल देवीलाल पार्क स्थित पूर्व उपप्रधानमंत्री जगत ताऊ देवीलाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण किया जायेगा।
डागर ने कहा कि ताऊ देवीलाल त्याग की मूर्ति थे,जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया था।ताऊ देवीलाल कहते थे कि, लोक राज।लोक लाज से चलता है।ताऊ देवीलाल ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसानों का साथ दिया।तथा हरियाणा में सबसे पहले 36 बिरादरी के बुजुर्गों को वृद्धा सम्मान पेंशन देकर देश में अनूठी मिसाल क़ायम की । आज भी प्रदेश के बुजुर्ग पुरुष व महिलाएँ चौधरी देवीलाल का गुणगान करते हैं और चौधरी देवीलाल में आस्था रखने वाले लोग भारी संख्या में पलवल देवीलाल पार्क में पहुँचेंगे ॥
डागर ने कहा कि आज ताऊ की चौथी पीढी व हरियाणा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उनके पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश की सेवा कर रहा है।ताऊ देवीलाल की वृद्धा पेंशन की तर्ज पर प्रदेश के युवाओं को प्राईवेट नौकरियों में 75% आरक्षण देने का सहारनीय काम किया

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



