Palwal News: जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बैठक का आयोजन 27 अगस्त को
उपायुक्त एवं जिला सडक़ सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बैठक बृहस्पतिवार 27 अगस्त को दोहपर 3 बजे से जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी।
पलवल: जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बैठक बृहस्पतिवार 27 अगस्त को दोहपर 3 बजे से जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर करेंगे।

जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले में सडक़ सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सचिव आरटीए ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में निर्धारित एजेंडे से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित रहें ताकि सडक़ सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को सुरक्षित यातायात वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



