palwal News : बृज परिक्रमा साइकिल यात्रा से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण व शनिवार से "संस्कृति संग प्रकृति वंदन" करते हुए बृज परिक्रमा साइकिल यात्रा से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण व शनिवार से "संस्कृति संग प्रकृति वंदन" करते हुए बृज परिक्रमा साइकिल यात्रा से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
संस्था अध्यक्ष ग्रीन एम्बेसडर आचार्य रामकुमार बघेल के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे पौधा स्थापित किया। आचार्य बघेल ने कहा एक पौधा लगाना सौ यज्ञों के बराबर है। भीषण गर्मी से बचाव का यही एकमात्र उपाय है। पौधारोपण से ज्यादा जरूरी इनका संरक्षण करना है। संस्कृति संग प्रकृति वंदन संकल्प के साथ हमारी टीम पुरुषोत्तम मास में बृज चौरासी कोस परिक्रमा साइकिल यात्रा द्वारा जल पंचायत एवं पर्यावरण पाठशाला से बृज क्षेत्र के सभी राज्यों में भक्तों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे। सभी साइकिल यात्री अपने साथ तुलसी, नीम, जामुन, सहजन, जंगल जलेबी, आदि के बीज व पौधे भी लेकर चलेंगे। बृज क्षेत्र के मंदिरों, आश्रमों, धर्मशालाओं, स्कूलों और पंचायती स्थानों पर इन बीजों का वितरण व रोपण किया जाएगा। उचित स्थानों पर सामूहिक पौधारोपण कर श्रद्धालुओं को हरियाली से जोड़ा जाएगा। हमारा नारा है - जहाँ जाएं- हरियाली फैलाएं। साइकिल यात्रा से प्रदूषण नहीं होगा और बृज भूमि को प्रदूषण मुक्त- हरियाली युक्त बनाने का संदेश घर-घर पहुंचेगा।
संस्था ने सरकार व आमजन से अपील करते हुए आंधी व बरसात में उखड़े वृक्षों को यथासंभव पुनः स्थापित करने का निवेदन करते हुए संस्कृति और प्रकृति वंदन के इस महाअभियान में जुड़ने का आह्वान किया है। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, अमरपाल, सतीश, ईश्वर राज, देव, सुरेश आदि साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author
संबंधित समाचार



