Palwal News: यूजीसी के विरोध में बाजारों में चलाया जनसंपर्क अभियान, आज बंद रहेंगे बाजार
दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की अपील
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में आज सोमवार को प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
पलवल: यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में आज सोमवार को प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें 7 सितंबर को प्रतिष्ठान बंद रखने और बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों ने कहा कि यूजीसी के मुद्दे को लेकर व्यापारिक संगठनों में रोष है। ऐसे में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। आयोजकों और व्यापारी नेताओं ने कहा कि 7 सितंबर को पलवल के सभी प्रमुख बाजार पूर्ण रूप से बंद रखे जाएंगे। उन्होंने सभी ट्रेड एसोसिएशनों, बाजार संगठनों और दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध में सहयोग करें और निर्धारित स्थान पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, व्यापार मंडल पलवल के प्रधान विनोद जैन, ब्राह्मण सभा पलवल के प्रधान एवं विरोध प्रदर्शन के आयोजक अमन भारद्वाज, शंभू पहलवान, सुशील शर्मा, योगेश कौशिक, गौरव भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शांतनु ठाकुर, गुल्लू पहलवान,, रोहतास खत्री, रेडिमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान अनू जैन, रेडिमेड एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विजय तायल, राजकुमार आर्य, बर्तन संघ के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, सराय मार्केट के प्रधान रोहताश खत्री, भवन कुंड मार्केट के शैलेन्द्र सिंगला, व्यापारी नेता सुशील शर्मा (काले), योगेश गर्ग, मेन मार्केट के व्यापारी नेता प्रमोद वर्मा, सुरेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, राकेश गुप्ता मोजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



