Palwal News: निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Desh Rojana
On

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय पलवल द्वारा बुधवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

पलवल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय पलवल द्वारा बुधवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन तथा एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 11.22.29 PM
मास्टर ट्रेनर जितेश, रामबीर मान सिंह, सुपरवाइजर निशांत सिंह तथा डीआई जगबीर सिंह ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

-पात्र मतदाताओं का पंजीकरण और त्रुटिरहित सूची तैयार करना प्राथमिकता
-आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-06-03 at 11.22.30 PM

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ने बताया कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बीएलओ से आह्वान किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को जागरूक करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा बूथ स्तर पर प्रभावी समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी बीएलओ की है। उन्होंने सभी अधिकारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ एसआईआर प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का आह्वान किया।

-होडल और हथीन में भी आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
-मास्टर ट्रेनर्स ने बीएलओ की जिज्ञासाओं का किया समाधान

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल उपमंडल के बाद होडल के बीएलओ को 5 जून को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएमएसएसएसएस) होडल तथा हथीन के बीएलओ को 8 जून को राजकीय महाविद्यालय, हथीन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने बीएलओ की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नवीन प्रावधानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की क्षमता को मजबूत बनाना तथा आगामी पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं सफल बनाना है, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार दिनेश व कानूनगो जितेंद्र भी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad