Palwal News : शहीद रामवीर सिंह राजकीय विद्यालय सीहा में योग अभ्यास कार्यक्रम किया
शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका द्वारा की गई तथा संचालन डीओसी योगेश सौरोत द्वारा किया गया।
शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका द्वारा की गई तथा संचालन डीओसी योगेश सौरोत द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्य योगाचार्य अनिल तथा शारीरिक शिक्षक रामेश्वर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य दीपिका ने बताया प्रत्येक व्यक्ति की जीवन में योग का विशेष महत्व है। आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के संदर्भ में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया है। योगाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को वृक्षासन, ताड़ासन, मयूरासन, ध्यान मुद्रा, अलोम विलोम आदि के लाभों के बारे में अवगत कराते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर पोसवाल, युद्धवीर, देवेंद्र एवीआरसी, दिनेश कुमार, करतार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमित, वेदपाल, जसराम, मंजू देवी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



