Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Desh Rojana
On

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शनिवार को 24वें दिन भी राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे रहे।

पंचकूला: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शनिवार को 24वें दिन भी राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंककर रोष जताया।
 
1001409270
 
सफाई कर्मचारियों ने मंत्री द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने संबंधी बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को कार्रवाई की चेतावनी देने के बजाय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए तथा कर्मचारियों के साथ पूर्व में हुए समझौतों को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों और मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
जोगिन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad