Rewari News: सीआईए रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई युवक पर जानलेवा हमले की वारदात में शामिल 7 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

महाराजा अग्रसेन चौक से पैदल मार्च कराते हुए मौका ए वारदात पर लेकर गई सीआईए टीम

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के आदेश पर शनिवार को जिला पुलिस की बदमाशो और संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की कड़ी में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजिश के चलते एक युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर उस पर पिस्टल की नोक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने की बीती रात अंजाम दी गई वारदात में शामिल सात आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के आदेश पर शनिवार को जिला पुलिस की बदमाशो और संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की कड़ी में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजिश के चलते एक युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर उस पर पिस्टल की नोक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने की बीती रात अंजाम दी गई वारदात में शामिल सात आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित मोहल्ला न्यू आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी मनीष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त की रात समय लगभग 11 बजे वह भाड़ावास चौक से अपने घर के लिए अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठकर जा रहा था। जब वे आत्मप्रकाश अस्पताल के पास पहुंचेतो पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दीजिससे वे सड़क पर गिर गए। इस स्कॉर्पियो गाड़ी से विक्रम भानराहुलदीपांशु उर्फ मैसीआदित्य उर्फ मायाकुणाल तथा उनके 2-3 अन्य साथी हाथों में पिस्टललोहे की रॉड और डंडे लेकर नीचे उतरे। आरोपी विक्रम भान ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दीजिसके बाद अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसके पैरोंहाथों और शरीर पर बेरहमी से हमला कर दिया।WhatsApp Image 2026-08-29 at 6.52.24 PM
 
इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की गश्त (पेट्रोलिंग) बाइक को देखकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की उसके छोटे भाई के साथ कहासुनी हुई थीइसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 
इस वारदात की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउनरेवाड़ी में आरोपियों के खिलाफ मारपीटजान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने इस मामले की जांच का काम सीआईए रेवाड़ी के इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार को सौंपा था। इस मामले में सीआईए रेवाड़ी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर चंद घंटों के भीतर इस वारदात में संलिप्त सात आरोपी बदमाशो को काबू कर लिया। इन गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम भान निवासी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ीहैप्पी निवासी मोहल्ला विकास नगर रेवाड़ीदीपांशु उर्फ मैसी निवासी मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ीविपिन निवासी गांव रोहड़ाईराहुलआदित्य उर्फ माया व कुणाल निवासी गांव गोकलगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ीअवैध हथियार व अन्य सामग्री की बरामदगी के लिए आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आरोपियों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। रेवाड़ी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है और पुलिस स्पष्ट संदेश देती है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। 
उधर देर शाम पुलिस नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर पैदल मार्च कराते हुए इन सभी आरोपियों को मौका ए वारदात पर लेकर गई ताकि वारदात को अंजाम देने के पैटर्न को पूरी तरह समझा जा सके। 
इस वारदात को लेकर पुलिस की अब तक की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ इस वारदात को अंजाम देने से पहले भी अलग अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad