Rewari News: रेवाड़ी में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मंत्री आरती सिंह राव

Tele-ECG, अमृत स्टोर सहित 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” की सौगात मिली

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” अभियान की शुरुआत की जा रही है। 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” अभियान की शुरुआत की जा रही है। 
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एवं स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती सिंह राव की अध्यक्षता में किया जाएगा। महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” की शुरुआत की जा रही है, जिससे महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
1004382713
मंत्री आरती सिंह राव।
उन्होंने बताया कि आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अमृत फार्मेसी का शिलान्यास किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। रेवाड़ी जिले के नागरिक अस्पताल में आधुनिक 'टेली-ईसीजी' (Tele-ECG) मशीनें का शुभ आरंभ किया जाएगा। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad