Rewari News: शिकायतकर्ता की संतुष्टि होनी चाहिए विभाग की कार्यवाही पर

Desh Rojana
On

नगर के सचिवालय सभागार में वीसी के माध्यम से डीसी और एसपी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जुड़े और इस वर्चुअल मीटिंग में जिलावार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हुई।

रेवाड़ी। नगर के सचिवालय सभागार में वीसी के माध्यम से डीसी और एसपी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जुड़े और इस वर्चुअल मीटिंग में जिलावार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हुई।
CM VC___CM Window (1)
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की वीडियो कांफ्रेंस।
मुख्यमंत्री के निर्देश सुनने के बाद वीरवार को सुबह दो घंटे आयोजित होने वाले समाधान शिविर में प्रत्येक विभाग से एक सक्षम अधिकारी अवश्य मौजूद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग का मुखिया कम से कम ऐसे दस लोगों से बात करना सुनिश्चित करें, जिनकी शिकायत का निवारण हो चुका है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं तो दोबारा कार्यवाही की जाए। डीसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेवाड़ी जिला में हर आम जन की शिकायत को प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता से लिया जाता है और ठोस कार्रवाई की जाती है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad