Rewari News: बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार,
चोरी की बाइक बरामद
नाहड़ चौकी पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नाहड़। नाहड़ चौकी पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव कोसली निवासी गौरव व जिला महेंद्रगढ़ के गांव सहलंग निवासी ललित के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 29 अगस्त को गांव नेहरूगढ़ निवासी सोनू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह किसी काम से गांव नाहड़ आया हुआ था। उसने अपनी बाइक को नाहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए है। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोसली में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सुराग जुटाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर मामले में संलिप्त दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव (निवासी गांव कोसली) तथा ललित (निवासी गांव सहलंग, जिला महेंद्रगढ़) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



