Rewari/Bawal News: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
मंगलवार को बावल में नगर पालिका भवन के परिसर में नपा सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 20 वें भी यहां अपना विरोध प्रदर्शित किया।
बावल। मंगलवार को बावल में नगर पालिका भवन के परिसर में नपा सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 20 वें भी यहां अपना विरोध प्रदर्शित किया।

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने बताया कि गूंगी बहरी सरकार सफाई कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए हम रेवाड़ी के नेताजी सुभाष पार्क में एकत्रित होकर रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपने जाएंगे। इस मार्च में बिजली विभाग, रोडवेज विभाग, नगर पालिका सफाई कर्मचारी, नगर परिषद रेवाड़ी के कर्मचारियों के साथ-साथ वन विभाग, एमपीएचडब्ल्यू, टूरिज्म, शिक्षा विभाग आदि विभिन्न विभागों के पीड़ित कर्मचारी शामिल होंगे।
बावल के नगर पालिका सफाई कर्मचारी प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि बावल से भी काफी सफाई कर्मचारी रेवाड़ी के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इन कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। इस अवसर पर उनके साथ जिला के पदाधिकारी कृष्ण कुमार गंगाहेड़ी, अनिल कुमार, वन विभाग सुरेंद्र झाबुआ सहित बावल नगर पालिका के प्रधान अशोक कुमार, सचिव हीरालाल, गोविंद प्रसाद बबीता, विजय कुमार, सुरेश, जवाहर सिंह, अनुराग ,राम सिंह ,सीमा, संतरा ,किरण देवी आदि अनेकों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : बावल के नगर पालिका परिसर में जिला प्रधान धनराज धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



