10 मई को नप रेवाड़ी, नपा धारूहेड़ा और पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतदान होगा

नामांकन पत्रों की छंटनी 27 को

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने रविवार को बताया कि जिला रेवाड़ी में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव के मद्देनजर 10 मई को मतदान करवाया जाएगा।

 रेवाड़ी। 

उन्होंने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं, उनके नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3  बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा।

panchayat-election-demo-pic2_1582894705

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad