51 कि हुई तबस्सुम फातिमा हाशमी, उर्फ, तब्बू
हैदराबाद में पैदा हुई 4 नवंबर, 1971 को पिता जमाल अली हाशमी माँ रिजवाना कि बेटी और जो एक्टर शबाना आज़मी की भतीजी भी है।
Created By : Manuj on :04-11-2022 11:20:25 तब्बू खबर सुनेंबेनजीर हाशमी.
51 कि हुई तबस्सुम फातिमा हाशमी, उर्फ, तब्बू
तबस्सुम फातिमा हाशमी, उर्फ, तब्बू एक ऐसी स्ट्रॉन्ग महिला या शख्सियत हैं जो 90 के दशक के दौरान, अपने फैंस का पहला-पहला प्यार बन गई और आज भी वहहमारे दिलों में अपने लिए उस जगह को कायम रखती है। हैदराबाद में पैदा हुई 4 नवंबर, 1971 को पिता जमाल अली हाशमी माँ रिजवाना कि बेटी और जो एक्टर शबाना आज़मी की भतीजी भी है।
हालाकिं जन्म के कुछ समय बाद ही तब्बू के माता पिता के बीच तलाक हो गया था। जिसके बाद माँ और नाना नानी ने ही उनकी परवरिश कि। जो आज 51 साल कि हो चुकी है। जिन्हो.ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद के सेंट एम्स हाई स्कूल से की। वही तब्बू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म हम नौजवान से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी।
और तब से लेकर आज तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जिसके चलते विभिन्न शैलियों की कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। तब्बू के क्रिटिकली अक्लेम्ड राेल्स उन्हें माचिस, कालापानी, अस्तित्व, चांदनी बार, मकबूल, चीनी कम, हैदर, दृश्यम और कई दूसरी शानदार फिल्मों द्वारा मिली हैं।
हमने उन्हें एक मजबूत पुलिस वाले से लेकर एक मोहक बार डांसर, एक देखभाल करने वाली मां और एक मजबूत महिला के रोल में देखा है।इसके अलावा उन्होंने कई अन्य भाषा जैसे तमिल तेलगू मलयालम बंगला के साथ अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया ।
जिसके चलते उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार चार बार जीतने का रिकॉर्ड कायम किया। फिर चाहे वो माचिस की सिख विद्रोह का शिकार पंजाबन वीरन का रोल हो या विरासत की गांव की भोली-भाली गोरी गहना, अस्तित्व की आत्मविश्वासी पत्नी अदिति पंडित का रोल हो या चांदनी बार की बार डांसर मुमताज, एक डॉन की लोनली मिस्ट्रेस मकबूल की निम्मी हो या अंधाधुन की विलेन सिमी। तब्बू केदमदार और यादगार रोल्स और एक्टिंग की लिस्ट का कोई अंत ही नही है।