फिरोजा रत्न पहनने के हैं ये लाभ, जानें कौन से लोग कर सकते हैं इसे धारण

ज्योतिष में सभी रत्नों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। रत्न हमारे जीवन में कई प्रकार से उपयोगी होते हैं, लेकिन इन्हें सही मुहूर्त में सही विधि और सही मात्रा में धारण करना होता है। वहीं ज्योतिष में फिरोजा रत्न के बारे में भी बताया गया है, यह मनुष्य के जीवन को कई प्रकार से प्रभावित करता है।

Created By : Mukesh on :23-08-2022 15:21:21 प्रतीकात्मक खबर सुनें

ज्योतिष में सभी रत्नों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। रत्न हमारे जीवन में कई प्रकार से उपयोगी होते हैं, लेकिन इन्हें सही मुहूर्त में सही विधि और सही मात्रा में धारण करना होता है। वहीं ज्योतिष में फिरोजा रत्न के बारे में भी बताया गया है, यह मनुष्य के जीवन को कई प्रकार से प्रभावित करता है। तो आइए जानते हैं इस रत्न को धारण करने के क्या लाभ हैं।
बृहस्पति ग्रह को करें मजबूत
फिरोजा रत्न गुरु बृहस्पति ग्रह का उपरत्न है। कुंडली में बृहस्पति सकारात्मक के लिए इस रत्न को धारण करना शुभ माना है। इस रत्न को धारण करने से मान-सम्मान में वृद्धि, हर कार्य में सफलता के साथ एकाग्रता बढ़ती है।
राहु-केतु को करें शांत
फिरोजा रत्न को धारण करने से राहु-केतु ग्रह के दुष्प्रभावों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विवाह में हो रही हो देरी
विवाह में किसी न किसी कारण देरी हो रहे हैं, तो इस फिरोजा रत्न को धारण करना शुभ होगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा।
तनाव मुक्त रहने के लिए
अगर मानसिक शांति चाहते हैं, तो फिरोजा रत्न धारण कर लें। इससे शारीरिक समस्याएं भी खत्म होगी।
ये लोग पहनें फिरोजा रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, फिरोजा रत्न धनु राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
नौकरी की समस्या ऐसे करेगा दूर
अगर लंबे समय में नौकरी में किसी न किसी बात को लेकर अड़चन आ रही है फिर बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है, तो इस रत्न को धारण करना शुभ होगा।
फिरोजा रत्न धारण करने का तरीका
फिरोजा रत्न को सोने या तांबे की धातु में बनवाकर पहनना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से पहले थोड़े से दूध में गंगाजल मिला लें और इसमें अंगूठी डाल दें। कुछ देर पड़े रहने के बाद इसे निकालकर धारण कर लें। रत्न शास्त्र के अनुसार, फिरोजा रत्न को गुरुवार और शुक्रवार का दिन धारण करना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Desh Rojana Portal किसी भी अंधविश्वास और इन तथ्यों की किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों पर अमल करने से पहले संबंधित ज्योतिषी, आचार्य तथा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Share On