भोंडसी जेल में 4 लोगों के हत्यारे ने खुदकुशी की

भोंडसी जेल में 4 लोगों के हत्यारे ने खुदकुशी की

Created By : Anand on :05-10-2021 11:36:36 प्रतीकात्मक तस्वीर खबर सुनें

गुरुग्राम

डेढ़ माह पहले बहू और किराएदार सहित चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने मंगलवार को भोंडसी जेल में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना तड़के तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया। जांच के दौरान बंदी की बैरक से एक रजिस्टर मिला है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी की बात कहने के साथ ही अपने परिवार को निर्दोष बताया है।

ये भी पढ़ें

धान खरीद सुचारू तरीके से चल रहा है: मनोहर

सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि राव राय सिंह को बैरक संख्या 3 ए रखा गया था। अल सुबह सुरक्षा प्रहरी ने सूचना दी कि एक बंदी का शव गैलरी में लगी ग्रिल से नीचे की ओर लटक रहा है। इस जानकारी के बाद जेल अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। जेल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि बंदी ने चादर के बने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव की शिनाख्त राव राय सिंह के रूप में की गई। इसके बाद करीब 6.40 बजे भोंडसी थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मृतक के बेटे आनंद को भी घटना से अवगत करवाया। मजिस्ट्रेट सौरभ शर्मा की देखरेख में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।

ये भी पढ़ें

अब मालपुरी में बुखार से 1 बच्चे की मौत

बताया जा रहा है कि राव राय सिंह बीते तीन चार दिन से उदास दिखा रहा था। उसने जेल के भीतर बने इग्नू सेंटर से एक रजिस्टर ले रखा था और रोजाना कुछ न कुछ लिखता भी था। जेल प्रबंधन के अनुसार शनिवार को जेल में बंद उसकी पत्नी विमलेश से राव राय सिंह की मिलाई भी हुई थी। जेल परिसर में वह अपनी मर्जी से पौधे की कटाई-छंटाई का काम करता था।

ये भी पढ़ें

सचिन, ब्लेयर, पूर्वी मोदी समेत अनेक ने विदेशों में निवेश की पूरी जानकारी सरकारी एजेंसियों को नहीं दी

गौरतलब है कि राव राय सिंह (65) ने अपने किराएदार से अवैध संबंधों के शक में गत 24 अगस्त को पुत्रवधू सुनीता (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40) उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) व बेटी सुरभि तिवारी (7) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। इसी मामले में वह जेल में बंद था। बंदी की मौत का कारण फंदे से लटकने के कारण दम घुटना है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

Share On