ऊना में नड्डा ने किया भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ऊना (हिमाचल प्रदेश) में पुराना होशियारपुर मार्ग पर भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार के विधान सभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को बनाने का आह्वान किया।

Created By : Manuj on :02-10-2022 16:39:35 बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मंच पर मौजूद नेशनल प्रेजिडेंट नड्डा खबर सुनें

देश रोजाना शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ऊना (हिमाचल प्रदेश) में पुराना होशियारपुर मार्ग पर भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया उन्होंनेपार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार के विधान सभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें

नए भारत को 5जी तकनीक से मिलेगी नई गति – योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया। इससे पहले ऊना पहुँचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार में मंत्री एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नड्डा ने सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनता से 05 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेकर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का आह्वान भी किया।

Share On