Sulli Deal App के बाद Bulli bai App पर हो रही मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन डील

Bulli Bai एप पर 100 से अधिक मुस्लिम महिलाओं पर निशाना साधा जा रहा है। मामले को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार Bulli Bai एप ठीक ऐसे ही कार्य करता है, जैसे कुछ दिन पूर्व Sulli Deal app आया था।

Created By : Shiv Kumar on :02-01-2022 23:22:40 प्रतीकात्मक तस्वीर खबर सुनें

एजेंसी, दिल्ली।
Bulli Bai नाम के ऐप पर मुस्लिम महिलाओं पर निशाना साधा जा रहा है। इसपर महिलाओं के खिलाफ नफरत और भद्दी-भद्दी बातें लिखी जा रही हैं। वैसे Bulli Bai एप ठीक वैसे ही कार्य करता है, जैसे पिछले दिनों में Sulli Deal App आया था। Sulli deal को Github पर लॉन्च किया गया था। अब Github पर ही Bulli Bai को लॉन्च किया गया है। Bulli Bai एप पर इस बार फेसबुक व ट्विटर पर दमदार उपस्थिति रखने वाली 100 महिलाओं पर निशाना साध रहा है।
सोशल मीडिया समेत अन्य सभी माध्यमों से महिलाओं ने कहा है कि इस घटिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभिन्न लोगों ने ट्वीट के माध्यम से इसपर नाराजगी जताई है।

वहीं खुद की तस्वीर पब्लिक होने पर एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी महिला ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अभी उन्हें इसपर खुद की तस्वीर देखने के लिए नहीं मिली। पर उनका नाम भी Bulli Bai सूची में शामिल है। जो काफी शर्मनाक है कि हमें ये सभी सहना पड़ रहा है। महिला का कहना है कि वह इस लिस्ट को शेयर नहीं कर रही, क्योंकि कई वो भी महिलाएं शामिल हैं जो इसे सार्वजनिक नहीं करवाने की इच्छा नहीं रखेंगी।
एक अन्य महिला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इसे कानूनी रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुस्लिम महिलाओं को बार-बार टारगेट किया जाना, हमें अपमानित करना काफी शर्मनाक व डरावना है। ऐसे सलूक पर माफ नहीं किया जा सकता है, ये क्राइम है।
वहीं सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा कि Bulli Bai में एक महिला की इस तरह की फोटो है जो काफी परेशान करने वाली है। वो एक मुस्लिम युवक की बूढ़ी मां की फोटो है, जिसे अपमान का सामना करना पड़ा। जो अपने बेटे के लिए न्याय मांग रही है। वह मां आज तक उस बेटे का इंतजार कर रही है।
ट्विट कर कांग्रेस दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी इसपर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि किसी को ऑनलाइन 'बेचना' एक साइबर क्राइम है। साथ ही उन्होंने लिखा कि वो पुलिस से इस मामले पर तुरंत एक्शन लेने की मांग उठाते हैं। ऐसे लोग दंड के पात्र हैं।
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने Bulli Deals को लेकर सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस मामले में कोई अरेस्ट नहीं हुआ। पर साइटों को ब्लॉक कर दिया। Sulli Deals के बाद Bulli Deals के आने परर उन्होंने 30 जुलाई और 6 सितंबर को सूचना एंव प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा था, जिसका उत्तर दो नवंबर को मिला।
मामले पर सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सफाई देते हुए कहा है कि गिटहब ने उन्हें एक जनवरी को ही बताया है कि इस यूजर को ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही Computer Emergency Response Team व पुलिस इस बारे में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके जवाब में प्रियंका चतुर्वेदी ने अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया है।
दूसरी ओर महाराष्ट्र के गृहमंत्री सतेज पाटिल ने अपनी प्रतिक्रिया में Bulli Bai को काफी परेशान करने वाला व शर्मनाक करार दिया है। पाटिल ने कहा कि मैंने इसपर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही वह इसपर कार्य कर रहे हैं। वैसे महाराष्ट्र साइबर पुलिस और मुंबई साइबर सेल ने पहले ही तफ्तीश शुरू कर दी है। इसको लेकर पुलिस एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि निश्चिंत तौर पर हम दोषियों पर कड़ा एक्शन लेंगे।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के हुए अनंतराम चौहान, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता

Share On