सीएम मान ने पूछा-कहां भाग गए पूर्व मुख्यमंत्री, चन्नी का जवाब-अमेरिका में हूं कभी भी कर लें फोन

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया था कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में कई निर्णय लिए व उनमें से कई जनविरोधी थे। साथ ही वह सत्ता परिवर्तन के बाद विदेश भाग गए हैं। सीएम मान उनसे उन कई फाइलों के संबंध में पूछना चाहत हैं। उनपर चन्नी ने अपनी सरकार के अंतिम दिनों में साइन किए थे।

Created By : Kaushal Kumar on :28-09-2022 12:43:39 सीएम भगवंत मान खबर सुनें

एजेंसी, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा सत्र के प्रथम दिन विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया था कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में कई निर्णय लिए और उनमें से कई जनविरोधी थे। मान ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद वो विदेश भाग गए हैं। वह उनसे उन कई फाइलों के संबंध में पूछना चाहता हैं। जिन पर उन्होंने अपनी सरकार के अंतिम दिनों में साइन किए थे।

ये भी पढ़ें

लालू यादव को अदालत से मिली सिंगापुर जाने की अनुमति, अक्टूबर में इलाज के लिए जाएंगे विदेश


इस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत ने सफाई देते होते मीडिया को बताया कि वह आजकल अमेरिका में हैं व अपनी आंखों का उपचार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे कभी भी प्रश्न कर सकते हैं और उनका फोन 24 घंटे खुला है। उन्होंने कहा कि वो अमेरिका में अपना उपचार करवा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार ने उनसे कोई संपर्क साधने का प्रयास नहीं किया है। वह सरकार के हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार हैं।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में कहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें उन फाइलों के बारे में पता चला, तत्कालीन चन्नी सरकार ने अंतिम वक्त में हस्ताक्षरित की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी से जानना चाहत हैं कि वह कहां हैं, चुनाव के बाद कहां चले गए हैं। वो क्यों भागे? कुछ लोग कहते हैं कि वो कनाडा में हैं व कुछ का कहना है कि वो अमेरिका में हैं। भगवंत मान ने कांग्रेस को चन्नी को पेश करने की चुनौती भी दी और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को रुकना चाहिए था। मान ने कहा कि इसका मतलब है कि उन्होंने कुछ गलत किया होगा।

ये भी पढ़ें

पीएफआई पर लगा पांच वर्ष का बैन, इन आठ संगठनों पर भी कार्रवाई, मोदी सरकार का बड़ा फैसला


वैसे चन्नी ने कहा कि वो सरकार के हरएक प्रश्न का जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने गए थे व उनसे आधा घंटे तक भेंट की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने उस समय भी मुख्यमंत्री को कहा था कि वह किसी भी बारे में मुझसे संपर्क कर सकते हैं पर मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया।

Share On