लकड़ियों का चूल्हा जलाने के लिए लोगों को किया जा रहा मजबूर, बढ़ती महंगाई पर प्रतिभा सिंह ने साधा निशाना
कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार वृद्धि पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को एक बार फिर से लकड़ियों का चूल्हा जलाने के लिए मजबूर कर रही है।
Created By : Shiv Kumar on :08-05-2022 16:24:56 प्रतिभा सिंह खबर सुनेंदेश रोजाना, शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार वृद्धि को पूरी तरह जन विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपना खजाना भरने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत लोगों पर महंगाई थोप रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बढ़ते एलपीजी का सिलेंडर आज 1200 के पार चला गया है। जो एक आम और मध्यम वर्गीय परिवार की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के इस कार्यकाल में गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 700 रुपये की वृद्धि से साफ है कि लोगों के रसोई की सरकार को कोई चिंता नहीं है।
ये भी पढ़ें
हिमाचल में भाजपा का मिशन रिपीट तय, संबित पात्रा बोले- सामाजिक वातावरण भी हमारे पक्ष में
लकड़ियों का चूल्हा जलाने के लिए मजबूर कर रही सरकार
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सरकार हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में जहां लोगों ने वनों व जंगलो के सरंक्षण को बल देते हुए एलपीजी को अपनाया है उन्हें फिर से लकड़ियों का चूल्हा जलाने की दिशा में बढ़ाने के लिये मजबूर कर रही है। सरकार महिलाओं को उसी धुंहे में धकेल रही है। जिसे देश में कांग्रेस ने उन्हें इस धुंहे से मुक्ति दिलाई थी।
ये भी पढ़ें
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आरडीएक्स बरामद, पंजाब को दहलाने की थी साजिश
बागवानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सरकार बढ़ती महंगाई से लोगों को कोई भी राहत नहीं दे रही है। किसानों बागवानों के हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जो बहुत ही चिंता की बात है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह देश मे ज्वलन्त मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है।
ये भी पढ़ें
जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड तबरेज अरेस्ट, पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर साथ घूमता रहा
बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी जताई चिंता
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस भर्ती का पेयर लीक बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है और कांग्रेस इस अन्याय व धोखे के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है और वह उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।