डीपीएस में डांडिया रास का आयोजन हुआ
दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यू कॉलोनी पलवल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नृत्य व संगीत की प्रतियोगिताओं में अभिभावक महिलाओं ने पूरे उत्साह व हर्ष के साथ भाग लिया। रंग - बिरंगे गुजराती परिधान में सभी महिलाएँ बहुत ही आकर्षक लग रही थी और उनके द्वारा गीत व नृत्य की प्रस्तुति ने समा बाँध दिया।
Created By : Manuj on :02-10-2022 17:19:49 डांडिया में भाग लेती महिलाएं खबर सुनेंपलवल
दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यू कॉलोनी पलवल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नृत्य व संगीत की प्रतियोगिताओं में अभिभावक महिलाओं ने पूरे उत्साह व हर्ष के साथ भाग लिया। रंग - बिरंगे गुजराती परिधान में सभी महिलाएँ बहुत ही आकर्षक लग रही थी और उनके द्वारा गीत व नृत्य की प्रस्तुति ने समा बाँध दिया।
ये भी पढ़ें
गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चल देश को आगे बढ़ाएं युवा
विद्यालय की चेयरपर्सन रानी लाल ने सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी व विजेता महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या ने सभी का आभार प्रकट करते हुए नवरात्रि पर्व पर संदेश दिया कि माँ दुर्गा शक्ति स्वरूप का प्रतीक है। दुर्गा के नौ स्वरूपों का आशीर्वाद सभी पर बना रहे व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व ख़ुशहाली का वास हो।