जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड तबरेज अरेस्ट, पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर साथ घूमता रहा
जहांगीरपुरी हिंसा के मास्टरमाइंड को दबोच लिया गया है। गिरफ्त में आए मास्टरमाइंड की पहचान तबरेज के तौर पर हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि हिंसा के बाद से तबरेज दिल्ली पुलिस के साथ ही घूमता रहता था पर पुलिस उसको पहचान नहीं सकी। अब क्राइम ब्रांच की तबरेज को अरेस्ट किया है।
Created By : Shiv Kumar on :08-05-2022 15:21:54 वायरल वीडियो खबर सुनेंएजेंसी, दिल्ली
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले के मास्टरमाइंड को अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान तबरेज के रूप में हुई है। गिरफ्त में आने से पहले पुलिस की आंखों में धूल झोंककर वो पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्र में घूम रहा था। आरोप है कि हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी मास्टरमाइंड तबरेज शामिल था। तिरंगा यात्रा निकालने में भी तबरेज सबसे आगे रहा था। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को तीन लोगों को अरेस्ट किया था। इनमें तबरेज भी शामिल था।
ये भी पढ़ें
शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे, हिमाचल पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद से ही तबरेज पुलिस के साथ ही घूमता रहता था। वो लोगों के बीच पहुंचकर शांति बरतने की अपील भी किया करता था। इसके अलावा मामले को लेकर पुलिस से भी ढील देने की अपील करता था। इन दिनों वो नगर निगम के चुनाव की तैयारियों में जुटा था। तबरेज के अतिरिक्त दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी शिनाख्त अनाबुल और जलील के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो पत्थराव के बाद से ही पुलिस टीम के साथ घूमकर क्षेत्र में अमन कायम करने की बातें कर रहा था।
Three arrested in connection with the Jahangirpuri communal violence. This man, identified as Tabrez (40) in orange kurta is one of them, he was sitting along with DCP Usha Rangrani after the violence, he is also a member of Aman Committee - Delhi police.. pic.twitter.com/Tzn2ovVYCJ
— Mahender Singh Manral (@mahendermanral) May 8, 2022
पुलिस के अनुसार तबरेज का जहांगीरपुरी पथराव में काफी सक्रिय भूमिका थी।एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें डीसीपी उषा रंगरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं और वहीं मास्टरमाइंड तबरेज भी साथ बैठा दिखाई दे रहा है।