हरियाणा में बनेगा एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन
देश की सशस्त्र सेनाओं में हरियाणवियों का बहुत योगदान है। आंकड़ों को यदि देखा जाए तो लगभग हर 10वां सैनिक हरियाणा से है। राज्य सरकार सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
Created By : Manuj on :08-11-2022 20:38:44 मुख्य संजीव कौशल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खबर सुनेंफरीदाबाद।
हरियाणा सरकार सेवानिवृत सैनिकों की सुविधार्थ प्रदेश में एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन बनाने की तैयारी हो रही है। मुख्य सचिव संजीव कौशल इसको बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने सूबे के लिए अच्छा कदम बताया है। राज्य में कारपोरेशन बनेगा या नहीं इस पर अंतिम फैसला मुखयमंत्री मनोहर लाल ही करेंगे। हालांकि राज्य के बड़े अधिकारी इसके पक्ष में हैं, तथा कारपोरेशन बनाने के लिए दूसरे राज्यों का उदाहरण मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
ये भी पढ़ें
सुख एक क्षण के सिवा कुछ नहीं
देश के कई दूसरे राज्यों में इस प्रकार के कारपोरेशन पहले से ही बने हुए हैं। कार्पोरेशन के जरिए एक्स आर्मी मैन (पूर्व सैनिकों) के कल्याण, उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराने या स्वरोजगार के लिए साधन उपलब्ध करवाने के साथ ही उनके परिजनों के कल्याण के लिए कार्य किए जाते हैं। हरियाणा में लगभग दो लाख पूर्व सैनिक हैं, इसलिए हरियाणा में भी एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन बनाया जाना चाहिए। प्रदेश में कारपोरेशन बनाने से पहले अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन राज्यों में इस तरह के कारपोरेशन बने हुए हैं, उनके पिछले दो सालों की वार्षिक रिपोर्ट का अध्ययन किया जाए। इसके बाद हरियाणा में कॉरपोरेशन बनाने के लिए मूल सिद्धांतों व नीतियों की बारीकियों से अवगत हुआ जा सके।
देश की सशस्त्र सेनाओं में हरियाणवियों का बहुत योगदान है। आंकड़ों को यदि देखा जाए तो लगभग हर 10वां सैनिक हरियाणा से है। राज्य सरकार सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
- संजीव कौशल, मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार