लीची उत्पादन बढ़ाने में योगदान के लिए सम्मानित हुए किसान
उच्च गुणवत्ता वाली लीची की बागवानी के लिए तकनीकी ज्ञान और कौशल संपन्न बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
Created By : ashok on :16-03-2023 17:07:42 देश रोजाना खबर सुनेंदेश रोजाना
‘प्रोजेक्ट उन्नति-लीची’ के तहत 30 से अधिक किसानों को किया गया सम्मानित
लीची का उत्पादन बढ़ाने और किसानों के कौशल विकास के लिए चलाया जा रहा ‘प्रोजेक्ट उन्नति-लीची’
उन्नत तकनीकों के जरिए लीची का उत्पादन असाधारण रूप से बढ़ाने के लिए राज्य के 30 से अधिक किसानों को प्रोजेक्ट उन्नति – लीची के तहत सम्मानित किया गया। इस योजना की शुरुआत कोका कोला इंडिया और देहात ने मिलकर की है। इसके तहत किसानों की आजीविका बढ़ाने, उन्हें सशक्त करने के साथ उच्च गुणवत्ता वाली लीची की बागवानी के लिए तकनीकी ज्ञान और कौशल संपन्न बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
बता दें कि लीची उत्पादन के मामले में बिहार अग्रणी राज्य है। देश के कुल लीची उत्पादन का बड़ा हिस्सा राज्य में उत्पादित होता है।
ये भी पढ़ें
भारत साल 2022 में दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा प्रदूषित देश रहा है।
हालांकि, पारंपरिक तरीके से खेती के कारण लीची के उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है। इसके पीछे एक बड़ा कारण किसानों के पास नई एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी का अभाव है। प्रोजेक्ट उन्नति - लीची के जरिए किसानों को उच्च घनत्व वृक्षारोपण पद्धति, कुशल कृषि प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षित करने के साथ ही खेती की उन्नत तकनीकों, कटाई प्रबंधन में महारथ हासिल करने में सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत उच्च गुणवत्तापूर्ण लीची के उत्पादन के लिए 80,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इतना ही नहीं बिहार में लीची की खेती के लिए 3000 एकड़ से अधिक भूमि का कायाकल्प भी किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोका कोला इंडिया के दक्षिण पश्चिम एशिया के सीएसआर एंड सस्टेनेबिलिटी के निदेशक श्री राजेश अयापिल्ला ने कहा कि हमें गर्व है कि हम बिहार के किसानों को सशक्त बनाने और उनके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर रहे हैं। प्रोजेक्ट के माध्यम से मौजूदा बागों को पुनर्जीवित करने, पुराने बागों का कायाकल्प करने के साथ ही आजीविका बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
कुंआरे किसानों ने निकाली ‘ब्रह्मचारियों की पदयात्रा’
एग्री-टेक सेक्टर में सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्ट-अप देहात के सह-संस्थापक और निदेशक आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि, “सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन कृषि-प्रौद्योगिकी के साथ, हमने किसानों को खेती के आधुनिक और कुशल तरीकों को अपनाने में सक्षम बनाया है। यह किसानों की आय में वृद्धि के माध्यम से क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में सुधार में भी सहायक साबित हुआ है। उच्च घनत्व वाली पौधरोपण तकनीकों के माध्यम से, उच्च गुणवत्ता वाली लीची का उत्पादन और उपज संभव है। यह आधुनिक कृषि-तकनीक, किसानों के विकास के साथ ही प्रभावी ग्रामीण विकास के लिए भी निर्णायक है।
प्रोजेक्ट उन्नति लीची ने मुझे उच्च घनत्व वाली खेती की तकनीक और इसके प्रबंधन के बारे में सीखने में मदद की। कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अब मैं उच्च गुणवत्ता वाली लीची की खेती करने में सक्षम हुआ हूं। इससे मेरी आय और आजीविका में भी वृद्धि हुई है। - विपिन कुमार पाण्डेय, लीची किसान, वैशाली, बिहार