हरियाणा के 56 वर्षों पर भारी पड़े आठ साल - मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले आठ साल में राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के कई कार्य किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं को हरियाणा में जस का तस लागू किया है। आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हरियाणा को जो भी जिम्मेदारी देगी, हरियाणा सरकार उसे लागू करने में पूरा योगदान देगी।

Created By : Manuj on :27-10-2022 19:10:04 रैली के मंच पर मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व अन्य नेता खबर सुनें

फरीदाबाद

ये भी पढ़ें

दिल का टुकड़ा हनीप्रीत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले आठ साल में राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के कई कार्य किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं को हरियाणा में जस का तस लागू किया है। आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हरियाणा को जो भी जिम्मेदारी देगी, हरियाणा सरकार उसे लागू करने में पूरा योगदान देगी।

फरीदाबाद में आयोजित जन उत्थान रैली में बोलते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन करते हुए दिए अपने संबोधन में कहा कि यदि हरियाणा में पिछले 56 वर्षों की तुलना हमारे कार्यकाल के आठ सालों के साथ करें तो हमारे आठ साल भारी पड़ेंगे। जब हरियाणा बना था तो पहले चर्चा होती थी कि क्या हरियाणा आर्थिक दृष्टि से विकास कर पाएगा या नहीं। लेकिन आज हरियाणा विकास के मामले में अग्रणी राज्य बना है। चाहे किसानों के हित में योजनाएं बनाना हो, खेल, सेना में भर्ती, उद्योग हर क्षेत्र में हरियाणा आगे है। उन्होंने कहा कि आज 6600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाते से हरियाणा में नेशनल हाईवे बन रहे हैं। उद्योगों का विकास हो रहा है। एनसीआर, दिल्ली पर दबाव कम करने के प्रयास जारी हैं। गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी बनाई जा रही है। इसके अलावा हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, केएमपी के आस-पास 5 नये शहर बसाने की योजना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में चुनाव की आहट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि फरीदाबाद की धरती महाकवि सूरदास की धरती है। आज 27 अक्तूबर का दिन दो कारणों से बड़ा खास है। पहला आज भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे हुए हैं, जिनमें 3 वर्ष भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के भी शामिल हैं। दूसरा कारण आज भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले डॉ मंगलसेन की जयंती है, उन्हें मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

हरियाणा सरकार का 5 एस पर बल
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 3 सी पर कड़ा प्रहार कर रही है। ये 3 सी हैं- करप्शन, क्राइम और कास्ट। वहीं हम 5 एस यानी- शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभीमान और स्वावलंबन पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आईटी आधारित सिस्टम बनाये हैं। परिवार पहचान पत्र ऐसी ही महत्वकांक्षी परियोजना है। जिसके माध्यम से गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है। किसानों की सहायता के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल बनाया। ऑनलाइन स्थानांतरण नीति बनाई। अब स्थानांतरण के लिए सिफारिशें नहीं आती, सभी का स्थानांतरण पारदर्शी तरीके से होता है। इसके अलावा, प्रदेश में सामान्य सेवा केंद्र खोले हैं, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। वर्तमान राज्य सरकार ने इन 8 सालों में व्यवस्था परिवर्तन के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने गांवों को 24 घंटे बिजली देने की सिर्फ बात की, लेकिन हमारी सरकार आज गांवों में 24 घंटे बिजली दे रही है। हरियाणा पहला राज्य है, जहां पढ़ी-लिखी पंचायतें हैं। हमारी सरकार ने अपराधियों पर नकेल कसी है और उन्हें कड़ा संदेश दिया है कि अब अपराध बरदार्शत नहीं होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को जो निर्देश मिलेंगे, हरियाणा उन पर खरा उतरेगा।

Share On