धर्म : होली खेले तो आइयो म्हारे गाम रे .....

कार्तिक के पवित्र मास में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के नेतृत्व में चल रही प्रभातफेरी मंडली शनिवार को पुराना जीटी रोड स्थित दीप स्वीट्स के संस्थान पर पहुंची तथा राम-नाम की धुनी लगाई। प्रभातफेरी संकीर्तन दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील कथूरिया भगत जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ जबकि संयोजन दीप स्वीट्स के संस्थापक सुभाष चंद गुप्ता ने किया।

Created By : Manuj on :29-10-2022 16:10:59 संकीर्तन में भजन करते देवेंद्र पाराशर तथा मौजूद श्रद्धालु खबर सुनें

पलवल
लगभग चार घंटे से अधिक समय तक चले संकीर्तन में सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई तथा संकीर्तन में वृन्दाकार्तिक के पवित्र मास में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के नेतृत्व में चल रही प्रभातफेरी मंडली शनिवार को पुराना जीटी रोड स्थित दीप स्वीट्स के संस्थान पर पहुंची तथा राम-नाम की धुनी लगाई। प्रभातफेरी संकीर्तन दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील कथूरिया भगत जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ जबकि संयोजन दीप स्वीट्स के संस्थापक सुभाष चंद गुप्ता ने किया।वन व बरसाना का नजारा दिखा।

ये भी पढ़ें

संसार में सबसे बलवान नहीं है इंसान

संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से हाजिरी लगाकर तथा नाचते झूमते हुए अपने आराध्य को रिझाया। नगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक गिरजेश शर्मा, देवेंद्र पाराशर व मोनू ने संयुक्त रूप से होली के रसिया के साथ माहौल को भक्तिमय व बृजमय कर दिया। ऐसी होरी तोए खिलाऊं, दूध छठी को याद दिलाऊं , आज ब्रिज में होरी रे रसिया व मेरो खो गया बाजु बंद सावंरिया होरी में पर श्रद्धालु महिला पुरुष मस्ती में झूमते रहे तथा चंदन व फूलों से होली खेली। संकीर्तन में दशहरा कमेटी द्वारा संकीर्तन के आयोजक सुभाष गुप्ता के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि दशहरा कमेटी के संयोजन में चलने वाली पलवल की सबसे प्राचीन प्रभातफेरी मंडली धर्म के प्रचार-प्रसार में लगी है। मंडली भजन कीर्तन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, जल संरक्षण सहित अन्य जन कल्याणकारी मुद्दों पर संदेश अग्रेषित करती है। प्रभातफेरी का समापन कार्तिक की पूर्णिमा पर होगा तथा 13 नवंबर को पलवल के श्रद्धालु वृन्दावन में धूम मचाएंगे। शनिवार को संकीर्तन में पूर्व मंत्री करन दलाल की धर्मपत्नी ज्योति दलाल, एसडी कॉलेज के प्रधान महेंद्र कालड़ा, दीप स्वीट्स के संस्थापक सुभाष चंद गुप्ता, भजन गायक गिरिजेश शर्मा, बंसीधर मुखीजा, अर्जुन देव विरमानी, भगवत स्वरूप सिंगला, कृष्ण लाल छाबरा, भीम सेन, शालिनी बिंदल, लोकेश कालड़ा, महेंद्र वर्मा, संजय खत्री, शैली पाहुजा, राकेश बिंदल ने अपनी हाजिरी लगाई। संकीर्तन में जैन समाज के प्रधान राजेंद्र जैन, भारत विकास परिषद् के अनिल मोहन मंगला, पार्षद पति बांके शर्मा, व्यापारी नेता विनोद जैन, किन्नर समाज की प्रधान आशा बहन, देवेंद्र गुप्ता, भारत तायल, दीपक गुप्ता, हर्ष गुप्ता, नरेश कथूरिया, हरीश रमन, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share On