अमर बलिदानी महात्मा गांधी एवं शहीद भगत सिंह रोबिन हिबू के आदर्श
आज दिव्य अरुण उपासना 2.0 यात्रा संचालित द्वारा दिव्य संस्कृति का प्रतिनिधिमंडल एक शिष्टाचार भेंट हेतु दिल्ली पुलिस स्पेशल कमिश्नर रोबिन हिबू से मिला
Created By : ashok on :03-03-2023 17:25:16 रोबिन हिबू खबर सुनेंदेश रोजाना ब्यूरो
चंडीगढ़। आज दिव्य अरुण उपासना 2.0 यात्रा संचालित द्वारा दिव्य संस्कृति का प्रतिनिधिमंडल एक शिष्टाचार भेंट हेतु दिल्ली पुलिस स्पेशल कमिश्नर रोबिन हिबू से मिला। यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रोबिन हिबू पूजी को अत्यंत हर्ष प्राप्त हुआ तथा उन्होंने स्वयं द्वारा रचित साहित्य के बारे में भी जानकारी प्रतिनिधिमंडल को प्रदान कराई। महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस सहित नॉर्थ ईस्ट के अमर बलिदानी यों के बारे में भी जानकारी प्रदान कराते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया। और उनके जीवन से प्रेरित होकर स्वयं के द्वारा संचालित एनजीओ हेल्पिंग हैंड की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से भी अवगत करवाया। अंत में रॉबिन हिबू हेल्पिंग हैंड एनजीओ द्वारा गिफ्ट प्रदान कर प्रतिनिधिमंडल की विदाई कराई गई।