लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट, सीएम चरणजीत चन्नी ने घटना को देश विरोधी साजिश करार दिया

पंजाब के लुधियाना में एक कोर्ट में गुरुवार को ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई व कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की तीसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसे उच्च तीव्रता वाला विस्फोट बताया जा रहा है।

Created By : Shiv Kumar on :23-12-2021 16:08:04 लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट खबर सुनें

पंजाब के लुधियाना में एक कोर्ट में गुरुवार को ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई व कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की तीसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसे उच्च तीव्रता वाला विस्फोट बताया जा रहा है। अदलात रूम में जो रीडर्स के कक्ष होते हैं, उसके पाश वॉशरूम है। वहीं पर यह ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक शख्स की जान जाने की खबर सामने आ रही हैं। ब्लास्ट की घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बयान भी सामने आया है।
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं मौके का जायजा लेने के लिए लुधियाना जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है। कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार सचेत है, लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। बेअदबी की कोशिश की गई सफल नहीं हुए, अब ब्लास्ट किया गया है।

लुधियाना के जिला कोर्ट में हुए ब्लास्ट पर पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। विस्फोट को लेकर जांच चल रही है।

लुधियाना के पुलिस ​कमिश्नर की जानकारी के अनुसार ये दोपहर लगभग 12:15 बजे की घटना है। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आई। प्राथमिक जांच में इसके कारण का पता नहीं चल सका है। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लुधियाना सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लार ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। इस धमाके में एक की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। हमने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।

ये भी पढ़ें

Punjab Blast: लुधियाना कोर्ट की तीसरी मंजिल पर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत और कई घायल

Share On