सेहत का खजाना मोरिंगा के पराठे, जानें बनाने की विधि और इसके ये फायदे

हमारे देश में अधिकांश लोग सुबह नाश्ते में दही के साथ पराठे खाना काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में मोरिंगा पराठा बनाने कि विधि और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगें।

Created By : Sapna on :15-09-2022 17:57:20 प्रतीकात्मक खबर सुनें

हमारे देश में अधिकांश लोग सुबह नाश्ते में दही के साथ पराठे खाना काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में मोरिंगा पराठा बनाने कि विधि और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगें।
आवश्यक सामग्री
मोरिंगा पराठा बनाने के लिए आटा, प्याज, मिर्च, अदरक, बेसन, नमक, हल्दी, जीरा, धनिया और मोरिंगा के पत्ते की आवश्यकता होती है।
मोरिंगा पराठा बनाने की विधि
मोरिंगा के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पराठे बनाने के लिए सबसे पहले आप मिर्च, अदरक, प्याज और धनिया को बारीक काट लें। उसके बाद सभी सामग्री को आटे में मिक्स करके आटा गूंथ लें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें बेलन की सहायता से चपटा कर लें। अब इन्हें थोड़ा तेल डालकर पकने तक गर्म करें। आप अपने पराठे का आनंद चाय, दही के साथ नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

मोरिंगा पराठा के फायदे

  1. मोरिंगा ब्रोन्कियल कसनाओं से और अस्थमा की गंभीरता को कम करने में सहायक होता है। यह बेहतर तरीकों से फेफड़े के कार्य और समग्र रूप से सांस लेने में सहायता करता है।
  2. मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं।
  3. मोरिंगा रक्त में ग्लूकोज की मात्रा, साथ ही मूत्र में शर्करा और प्रोटीन की मात्रा को कम करने में सहायता करता है।
  4. मोरिंगा प्रोटीन से भरपूर होता है जिसका सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता है। जो वजन को कंट्रोल करने में सहायता करता है।
  5. मोरिंगा में उच्च एंटी ऑक्सीडेंट स्तर के कारण आंखों की रोशनी में सुधार करने वाले गुण पाए जाते हैं। मोरिंगा रेटिना वाहिकाओं के फैलाव को रोक सकता है, कोशिका झिल्ली को मोटा होने से रोक सकता है और रेटिना की शिथिलता को रोक सकता है।
  6. मोरिंगा में फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती है।

Share On