नहीं रहे नेता जी : सीएम योगी ने जताया दुःख, यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव लम्बे समय से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचाराधीन थे। उन्होंने सोमवार की सुबह करीब 8. 30 बजे अंतिम साँस ली। नेता जी के नाम से पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Created By : Manuj on :10-10-2022 11:36:26 मुलायम सिंह यादव खबर सुनेंसपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव लम्बे समय से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचाराधीन थे। उन्होंने सोमवार की सुबह करीब 8. 30 बजे अंतिम साँस ली। नेता जी के नाम से पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें
डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए बरतें सावधानी
मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम योगी ने कहा की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। योगी ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा की शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।