कुपोषण दूर करेगा पोषाहार अभियान
कुपोषण को दूर भगाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वृह्स्पतिवार को विभाग की सीडीपीओ गायत्री, सुपरवाईजर उषा रानी और कमला देवी के नेतृत्व में पोषाहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत आंगनवाडी वर्करों द्वारा पोषाहार की रंगोली बनाकर महिलाओं व किशोरियों को पोषाहार के प्रति जागरूक किया गया है।
Created By : Mukesh on :29-09-2022 19:21:33 पोषाहार प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं को सही पोषण की जानकारी देती हुई विभाग की अधिकारीगण। खबर सुनेंदेश रोजाना, पुन्हाना :
क्षेत्र में कुपोषण को दूर भगाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वृह्स्पतिवार को विभाग की सीडीपीओ गायत्री, सुपरवाईजर उषा रानी और कमला देवी के नेतृत्व में पोषाहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत आंगनवाडी वर्करों द्वारा पोषाहार की रंगोली बनाकर महिलाओं व किशोरियों को पोषाहार के प्रति जागरूक किया गया है।
ये भी पढ़ें
पंचायत समिति हांसी प्रथम- पंच सरपंच के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूर्ण, 7 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित
सीडीपीओ गायत्री ने बताया कि जागरूकता रैली के साथ ही सभी आंगनवाडी केंद्रों पर फल, सब्जियों के साथ ही दालों को मिलाकर रंगोली बनाकर महिलाओं व किशोरियों को पोषाहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में वह्स्पतिवार को पोषाहार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें वर्करों द्वारा विभिन्न प्रकार की हरी-भरी सब्जियां, दालें तथा फलों को मिलाकर पोषाहार रंगोली बनाई गई। इस दौरान महिलाओं व किशोरियों को बताया गया कि किस तरह का आहार लेकर हम स्वस्थ रहने के साथ ही कुपोषण से बच सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता व नांच -गाने का भी सहारा लिया जा रहा है। जिससे अनपढ महिलाएं भी पोषाहार को समझ सके। वहीं सभी आंगनवाडी वर्करों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी अपने-अपने केंद्रों से जुडे घर-घर जाकर महिलाओं को पोषाहार की जानकारी दें। जिससे विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह से सफल हो सके। इसके साथ ही अभियान के तहत समय-समय पर शहर व गांवों में भी रैली निकालकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।