खुशियां बांटने का पर्व है दीपावली : राजीव

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष व हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल के सुपुत्र राजीव कत्याल ने कहा है कि दीवाली खुशियां बांटने का पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का त्याग व समर्पण का संदेश सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। भगवान श्री राम सभी किरदारों चाहे वह पिता, पुत्र, पति, भाई या मित्र जिस प्रकार का संदेश दिया वह आज भी सामाजिक व पारिवारिक .

Created By : - on :23-10-2022 22:05:02 शहर के प्रमुख बाजारों में साथियों के साथ व्यापारियों को दी बधाई खबर सुनें

देश रोजाना

ये भी पढ़ें

त्यौहारी सीजन में पुलिस अलर्ट : सीपी

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष व हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल के सुपुत्र राजीव कत्याल ने कहा है कि दीवाली खुशियां बांटने का पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का त्याग व समर्पण का संदेश सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। भगवान श्री राम सभी किरदारों चाहे वह पिता, पुत्र, पति, भाई या मित्र जिस प्रकार का संदेश दिया वह आज भी सामाजिक व पारिवारिक जीवन में आज भी सारगर्भित है।

राजीव कत्याल ने रविवार को दीपावली के अवसर पर जवाहर नगर कैंप, मैन बाजार, मीनार गेट, सराय पुख्ता बाजार सहित शहर के सभी प्रमुख बाज़ारो में अपने साथियो के साथ व्यापारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जवाहर नगर कैंप मार्किट के प्रधान आशु राजपाल, अशोक सरदाना व अशोक धींगड़ा सहित व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं, अंगवस्त्र व पगड़ी बांधकर राजीव कत्याल का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

शाह की रैली की तैयारी के लिए अधिकारी एक्शन में

इस मोके पर उनके साथ बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अजय डगर, पंजाबी सभा व बीजेपी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण मग्गू, पंजाबी सभा के उपप्रधान सुरेंद्र अरोड़ा, पंकज विरमानी, योगेन्द्र सीकरी, देशराज देशू, संजय मल्होत्रा, जतिन जुनेजा, सतीश लखीना, हेमंत वाधवा, सतनाम सिंह, डालचंद, प्रवेश भारद्वाज, रोहित कुंडू, चंद्रपाल, अरुण शांडिल्य, विकास राजपूत, जितेंद्र बैसला, महेंद्र तेवतिया, मोहित तनेजा, हरीश रमन, नरेंद्र मोहन मिश्रा, रवि कुंडु, धर्मपाल सिंह, अमित खन्ना, जीतू गुलाटी, साहिल दुआ, पंकज खत्री मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share On